F समाजवादी पार्टी का मिशन चंडीगढ़: राधेश्याम यादव को वार्ड 28 की जिम्मेदारी, 'PDA' की एकजुटता से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा - YUVJAN SABHA CHANDIGARH

समाजवादी पार्टी का मिशन चंडीगढ़: राधेश्याम यादव को वार्ड 28 की जिम्मेदारी, 'PDA' की एकजुटता से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

 चंडीगढ़: समाजवादी पार्टी चंडीगढ़ ने संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने हेतु प्रदेश कार्यकारिणी के सचिव श्री राधेश्याम यादव को वार्ड नंबर 28 का नया प्रभारी नियुक्त किया है। यह निर्णय प्रदेश नेतृत्व द्वारा वार्ड की विशिष्ट भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस नियुक्ति के अंतर्गत श्री यादव अब मलोया गांव, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, सेक्टर 39 वेस्ट, गुरुसागर भट्ठल कॉलोनी, ग्वाला और कुम्हार कॉलोनी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों का संचालन और संगठन का नेतृत्व करेंगे।



समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय राधेश्याम यादव विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनकी इसी सक्रियता और सांगठनिक कुशलता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ज्ञात हो कि वर्ष 2021 के नगर निगम चुनावों के दौरान भी उन्होंने इस आरक्षित सीट पर पार्टी प्रत्याशी के रूप में श्रीमती बिमला देवी को मैदान में उतारकर अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता का परिचय दिया था।


अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए "श्री राधेश्याम यादव ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य माननीय अखिलेश यादव जी के 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विजन और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने आगे कहा कि वे किसी भी प्रकार की संकीर्ण राजनीति से ऊपर उठकर समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को एकजुट करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्य करेंगे।"

 स्थानीय कार्यकर्ताओं, अनुषांगिक संगठनों और "प्रदेश कार्यकारिणी" ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि राधेश्याम यादव के नेतृत्व में वार्ड 28 में पार्टी एक नई शक्ति के रूप में उभरकर सामने आएगी।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment

Subscribe To